फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: वार्नर और मोर्गन होंगे आमने-सामने, कुछ ऐसी हो सकती है KKR और SRH की प्लेइंग XI

Sun, 18 Oct 2020 08:39 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हैदराबाद बनाम कोलकाता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए पिछले कुछ मुकाबले अच्छे नहीं रहे हैं। दोनों ही टीमों ने लगातार अपने दो मैच गंवाए हैं और अब जीत की तलाश में हैं। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों को जीतना जरुरी है। ऐसे में आज अबू धाबी में होने वाले मुकाबले में दोनों ही टीमें कुछ बदलाव कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि क्या हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

विज्ञापन

कोलकाता नाइट राइडर्स

नए कप्तान की अगुवाई में टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। टीम की तरफ से राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल फिर से पारी की शुरुआत कर सकते हैं। मध्यक्रम में नितीश राणा, इयोन मोर्गन, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल दिख सकते हैं। वहीं गेंदबाजी में लॉकी फर्ग्यूसन को मौका मिल सकता है और वरुण चक्रवर्ती, शिवम मावी, पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्णा दिख सकते हैं।

बल्लेबाज: राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, नितीश राणा, इयोन मोर्गन
विकेटकीपर: दिनेश कार्तिक
ऑलराउंडर: आंद्रे रसेल
गेंदबाज: लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती, शिवम मावी, पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्णा
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद

हैदराबाद की टीम में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं। डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो ओपनिंग करते दिख सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में केन विलियमसन, मनीष पांडे, विराट सिंह, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा दिख सकते हैं। गेंदबाजी में राशिद खान, टी नटराजन, संदीप शर्मा, खलील अहमद भी मैदान में उतर सकते हैं।  

बल्लेबाज: डेविड वार्नर, केन विलियमसन, मनीष पांडे, विराट सिंह
विकेटकीपर: जॉनी बेयरस्टो
ऑलराउंडर: अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा 
गेंदबाज: राशिद खान, टी नटराजन, संदीप शर्मा, खलील अहमद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें