फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: हार का क्रम तोड़ने उतरेगी चेन्नई, वार्नर की हैदराबाद से आज मिलेगी चुनौती

Fri, 02 Oct 2020 06:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सुपरकिंग्स ने पिछले दोनों मुकाबले हारे हैं तो हैदराबाद ने एक हारा और एक जीता है
  • 03: मैच ही हैदराबाद ने चेन्नई के खिलाफ जीते हैं जोकि किसी भी टीम के खिलाफ उसका सबसे बदतर प्रदर्शन है 
  • 05: पिछले मुकाबलों में से चेन्नई ने चार और हैदराबाद ने एक जीता है 
आमने-सामने का रिकार्ड
  • कुल मैच : 12 
  • चेन्नई जीता : 09
  • हैदराबाद जीता : 03 
विज्ञापन
हैदराबाद बनाम चेन्नई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स शुक्रवार को आईपीएल के 14वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज कर हार का क्रम तोड़ना चाहेगी। चेन्नई ने उद्घाटन मुकाबले में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराकर धमाकेदार आगाज किया था। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशिरों में से एक धोनी की कप्तानी में यह टीम की रिकॉर्ड सौवीं जीत थी। उसके बाद टीम ने लगातार दोनों मैच हारे। 

विज्ञापन


अनुभवी खिलाड़ियों की भरमार के बावजूद टीम जीत से दूर रह रही है। दूसरी तरफ डेविड वार्नर की हैदराबाद ने दो मैचों की हार के बाद जीत का स्वाद चखा है। केन विलियम्सन के आने से टीम मजबूत हुई है। टीम अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी। 

दोनों का मध्यक्रम संतुलित नहीं : 
चेन्नई और सनराइजर्स को शुरू से ही सबसे संतुलित माना जाता रहा है लेकिन इस बार दोनों टीमों को पहले तीन मैचों में से दो में हार का सामना करना पड़ा। इसका मुख्य कारण उनके मध्यक्रम का संतुलित नहीं होना है। 

विज्ञापन

रायुडू व ब्रावो देंगे चेन्नई को मजबूती : 
अंबाती रायुडू और ड्वेन ब्रावो के फिट होने से चेन्नई और मजबूत हुई है। पहले मैच में टीम के जीत के हीरो रहे रायुडू मांसपेशियों के खिंचाव के कारण दो मैचों में नहीं खेल पाए। रायुडू ने पहले मुकाबले में 71 रन की पारी खेली थी। वहीं ब्रावो कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) के दौरान चोटिल हो गए थे। वह इस सत्र में पहली बार खेलेंगे। चेन्नई के सीईओ केएस विश्वनाथन ने कहा, ‘रायडू और ब्रावो दोनों चयन के लिए उपलब्ध हैं।’

मुरली हो सकते हैं बाहर : 
रायडू के फिट होने का मतलब है कि उन्हें खराब फॉर्म में चल रहे मुरली विजय की जगह लिया जा सकता है। ब्रावो के मामले में ऐसा नहीं कहा जा सकता है। उनको अंतिम एकादश में लेने के लिए धोनी को पूरे बल्लेबाजी क्रम में ही बदलाव करना पड़ेगा। 

जाधव की खराब फॉर्म चिंता का सबब : 
केदार जाधव की खराब फॉर्म निश्चित तौर पर धोनी के लिए चिंता का सबब होगी। उनकी जगह लेने के लिए टीम में कोई उचित विकल्प नजर नहीं आता है। ब्रावो की जगह सैम करन को लिया गया था। उन्होंने अभी तक चेन्नई की तरफ से पहले तीन मैचों में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से प्रभावित किया है। ब्रावो को टीम में रखने के लिए धोनी को शेन वॉटसन या जोश हेजलवुड में से किसी एक को बाहर रखना होगा। 

गेंदबाज साबित हो रहे महंगे: 
चेन्नई की गेंदबाजी भी कमजोर कड़ी साबित हो रही है। अनुभवी रविंद्र जडेजा (2/126, 3 मैच), पीयूष चावला (4/109, 3 मैच) और दीपक चाहर (3/101, 3 मैच) खर्चीले साबित हो रहे हैं। ऑलराउंडर सैम करन (5/88, 3 मैच) ही शानदार प्रदर्शन कर पाए हैं।
विज्ञापन

वार्नर को खेलनी होगी बड़ी पारी: 
विलियमसन के आने से सनराइजर्स का मध्यक्रम मजबूत हुआ है। जॉनी बेयरस्टो और वार्नर भी योगदान दे रहे हैं। हालांकि वार्नर अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। उनके बल्ले से कोई अर्द्धशतक नहीं निकला है। उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है। टीम को सफलता हासिल करने के लिए मध्यक्रम में एक अच्छे ‘बिग हिटर’ की जरूरत है। बेयरस्टो, वार्नर और विलियमसन के असफल होने पर टीम परेशानी में पड़ सकती है।
 
समद ने जगाई उम्मीद : 
जम्मू-कश्मीर के 18 वर्षीय अब्दुल समद ने उम्मीदें जगाई हैं। समद ने अपने पदार्पण मैच में ही सात गेंदों में एक छक्के और एक चौके से 12 रन की नाबाद पारी खेल टीम की पहली जीत में अहम भूमिका निभाई। प्रियम गर्ग और अभिषेक शर्मा को अपना खेल बेहतर करने की जरूरत है। 

राशिद को मिला नटराजन का साथ : 
सनराइजर्स को डेथ ओवरों के विशेषज्ञ के रूप में यार्कर किंग टी नटराजन मिला है जो विश्व में टी-20 में नंबर एक गेंदबाज राशिद खान के अच्छे सहयोगी साबित हो सकते हैं। राशिद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें