फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई सुपरकिंग्स ने किया सनराइजर्स हैदराबाद को चित, तीसरी जीत के साथ उम्मीदें रखीं कायम

Wed, 14 Oct 2020 06:17 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
csk vs srh - फोटो : PTI
विज्ञापन

सात में से पांच मैच हारने के बाद मंगलवार को चेन्नई सुपरकिंग्स को हैदराबाद के खिलाफ जीत की सख्त जरूरत थी। ऑलराउंड प्रदर्शन के साथ कप्तान धोनी के धुरंधरों ने वॉर्नर के सनराइजर्स को 20 रन से हराकर प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदों को कायम रखा। 

विज्ञापन




सुपरकिंग्स ने तीसरी जीत के साथ उम्मीदें रखीं कायम, सनराइजर्स को 20 रन से हराया
शेन वॉटसन (42) और अंबाती रायडू (41) के बीच 81 रन की साझेदारी की मदद से चेन्नई ने  पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 167 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद की टीम 8 विकेट पर 147 रन ही बना सकी। केन विलियम्सन (57) का अर्द्धशतक टीम के काम नहीं आया। चेन्नई के लिए रविंद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया पहले दस गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए और फिर 21 रन देकर एक विकेट भी लिया। कप्तान धोनी ने लक्ष्य का बचाव करने के लिए अपने सात गेंदबाजों को आजमाया। लगातार दो हार के बाद जीत हासिल करने वाली चेन्नई की यह कुल तीसरी जीत है।  

चेन्नई के अब छह अंक हो गए हैं और टीम छठे पायदान पर है
हैदराबाद को चौथे ओवर में दोहरा झटका लगा था जब वॉर्नर (09)और मनीष पांडेय (04) आउट हो गए थे। बेयरस्टो (23) और विलियम्सन की मदद से पावरप्ले में टीम ने दो विकेट पर 40 रन बनाए थे। बेयरस्टो का विकेट जडेजा ने लिया था। प्रियम गर्ग ने 16 रन बनाए उनका कर्ण की गेंद पर मिडविकेट पर जडेजा ने कैच लपका। विजय शंकर 12 रन ही बना पाए। रनरेट के दबाव के बीच विलियम्सन ने आतिशी शॉट लगाया और लांग ऑन पर कैच दे बैठे। उसके बाद हैदराबाद की उम्मीदें ध्वस्त हो गईं। ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। 
विज्ञापन


वाटसन-रायडू की अहम साझेदारी 
इससे पहले चेन्नई की ओर से शेन वॉटसन की 38 गेंदों की पारी में एक चौका और तीन छक्के शामिल थे। जबकि रायडू ने 34 गेंदों की पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। धोनी ने 13  गेंदों पर 21 रन की पारी खेली।  ओपनिंग पर फॉफ डू प्लेसिस (00) के साथ वॉटसन की जगह सैम कुरेन (31) उतरे थे। तीसरे ही ओवर में संदीप ने फॉफ को आउट कर दिया।  

सैम ने अहमद के पारी के दूसरे ओवर में चौका लगाया और उसके बाद इसी गेंदबाज के चौथे ओवर में दो चौके और दो छक्के भी जड़ डाले। सैम को राउंड द विकेट गेंदबाजी करने उतरे संदीप ने गुडलेंथ गेंद पर आउट कर दिया। पहले छह ओवरों में चेन्नई ने दो विकेट खोकर 44 रन बनाए थे।  उसके बाद वॉटसन और रायडू के बीच साझेदारी हुई। पंद्रहवें ओवर में रायडू और वाटसन दोनों ने राशिद खान पर छक्के लगाए। रायडू का विकेट अहमद ने लिया और वाटसन को टी नटराजन ने पवेलियन भेजा। 

सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम छह ओवरों में 47 रन देकर छह विकेट लिए। संदीप शर्मा (2/19), खलील अहमद (2/45) और टी नटराजन (2/41) ने दो-दो विकेट लिए।  
विज्ञापन


25 : रन की नाबाद खेली जडेजा ने और एक विकेट भी लिया 
81 : रन की साझेदारी हुई वॉटसन और रायडू के बीच

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें