फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: मैदान पर संजू सैमसन का तहलका, नौ छक्के की मदद से ठोकी तूफानी फिफ्टी

Tue, 22 Sep 2020 09:11 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
संजू सैमसन - फोटो : SOCIAL MEDIA
राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ बल्लेबाज संजू सैमसन ने आईपीएल के चौथे मैच में तहलका मचा दिया। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। इसके साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए।
 
विज्ञापन

2 of 4
संजू सैमसन - फोटो : social media
दरअसल, मंगलवार को आईपीएल का चौथा मुकाबला राजस्थान और चेन्नई के बीच खेला जा रहा था। इस मुकाबले में सैमसन ने 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ कर केएल राहुल की बराबरी कर ली।  साल 2019 में केएल राहुल ने भी चेन्नई के खिलाफ 19 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। वहीं, चेन्नई के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी लगाने के मामले में संजू ने डेविड वार्नर को पीछे छोड़ दिया। वार्नर ने साल 2015 में चेन्नई के खिलाफ 20 गेदों में पचासा जड़ा था।
विज्ञापन

3 of 4
संजू सैमसन - फोटो : social media
बता दें कि सैमसन ने 32 गेंदों में नौ छक्के और एक चौके की मदद से 74 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान सैमसन का स्ट्राइक रेट 231.25 का था। सैमसन और स्मिथ के बीच दूसरे विकेट के लिए 121 रन की शतकीय साझेदारी हुई।
विज्ञापन

4 of 4
जोस बटलर - फोटो : pti
बता दें आईपीएल में राजस्थान की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड जोस बटलर के नाम है। उन्होंने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 2018 में 18 गेदों में पचासा जड़ा था। वहीं, ओवैस शाह ने साल 2012 में आरसीबी के खिलाफ 19 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें