राजस्थान रॉयल्स की टीम ने मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स को 16 रनों के अंतर से हरा दिया। शारजाह में खेले गए मुकाबले में राजस्थान की टीम स्टीव स्मिथ की अगुवाई में मैदान में उतरी। बटलर और स्टोक्स जैसे स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के बावजूद राजस्थान ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया।
मैच से पहले कमजोर मानी जाने वाली रॉयल्स की टीम ने अपने कुछ खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर धोनी की मजबूत सीएसके को शिकस्त दे दी। ऐसे में आइए जानते हैं उन पांच प्रमुख खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने राजस्थान को शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।