फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: रोहित ने कोलकाता के खिलाफ की छक्कों की बरसात, धोनी-गेल-डिविलियर्स के खास क्लब में हुए शामिल

Thu, 24 Sep 2020 06:47 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : social media
रोहित 'हिटमैन शर्मा' बुधवार को एक बार फिर से अपने पुराने रंग में लौटे। अबू धाबी में खेले गए मुकाबले में उन्होंने कोलकाता के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के से रन बटोरे। रोहित ने आईपीएल के 13वें सीजन का अपना पहला अर्धशतक भी जड़ा। वहीं छक्कों के मामले में उन्होंने अपने साथ एक और कीर्तिमान जोड़ा।

विज्ञापन

2 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : social media
रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ मात्र 54 गेंदों में 80 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और छह गगनचुंबी छक्के भी जड़े। अपनी पारी के दौरान ही रोहित ने आईपीएल के इतिहास में अपना 200वां छक्का भी पूरा किया। इसके साथ ही वे एक खास क्लब में भी शामिल हो गए। रोहित शर्मा अब आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने ही 200 से अधिक छक्के लगाए हैं। 

विज्ञापन

3 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : twitter@mipaltan
आपको बता दें कि अभी तक सिर्फ चार ही बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में 200 या उससे अधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बनाया है। अब रोहित भी उन बल्लेबाजों में शुमार हो गए हैं।रोहित के आलावा अभी तक ये कारनामा केवल महेंद्र सिंह धोनी, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ही कर पाए हैं।
विज्ञापन

4 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : social media
रोहित के नाम जहां अब आईपीएल में 200 छक्के हो गए हैं तो वहीं धोनी अब तक 212 छक्के जड़ चुके हैं। धोनी के बाद दूसरे नंबर पर हैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स जिन्होंने अभी तक इस टी-20 लीग में 214 छक्के लगाए हैं। वहीं छक्कों के मामले में पहले नंबर पर हैं किंग्स इलेवन पंजाब के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल, जिन्होंने अब तक आईपीएल में 326 छक्के जड़े हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें