फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स ने रॉब कैसल को बनाया नया तेज गेंदबाजी कोच 

Thu, 23 Jan 2020 05:02 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रॉब कैसल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के 13वें सीजन के लिए रॉब कैसल को अपना नया तेज गेंदबाजी कोच बनाया है। वह इस समय आयरलैंड के असिस्टेंट कोच है। वह राजस्थान रॉयल्स की टीम में स्टीफन जोंस की जगह लेंगे। रॉब मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया के हैं और वहां के लिए ही घरेलू क्रिकेट खेला है।

विज्ञापन


रॉब ने 2002 से 2011 तक दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए नौ प्रथम श्रेणी और चार लिस्ट ए मैच खेले हैं। कोच नियुक्त होने के बाद रॉब ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि आईपीएल में काम करने को लेकर काफी उत्सुक हूं। 

उन्होंने कहा, मैं इस साल इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान राजस्थान रॉयल्स के साथ काम करने की संभावना से वास्तव में उत्साहित हूं। रॉयल्स के पास भारतीय और विदेशी पेसरों के अच्छे मिश्रण के साथ शानदार तेज गेंदबाजी सेट है, जो सभी को बहुत अधिक गुणवत्ता और क्षमता प्रदान करते हैं।
विज्ञापन




इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू मैकडोनाल्ड को अपना नया मुख्य कोच बनाया था। वहीं, न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी को टीम ने नया स्पिन गेंदबाजी सलाहकार नियुक्त किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें