सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते पीएम मोदी
- फोटो : ANI
आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 123वीं जयंती है। इस मौके पर पूरे देश में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य नेताओं ने संसद में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को पुष्पांजलि अर्पित की।