फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: विराट और कार्तिक की ब्रिगेड की होगी भिड़ंत, कुछ ऐसी हो सकती है RCB और KKR की प्लेइंग XI

Mon, 12 Oct 2020 09:12 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोलकाता बनाम बैंगलोर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। दोनों ही टीमों ने अब तक छह में से चार मुकाबले जीते हैं और अंक तालिका में शीर्ष चार में बनी हुई हैं। सोमवार को जब दोनों टीमें शारजाह के छोटे मैदान में टकराएंगी तो जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता नाइटराइडर्स:
कोलकाता की टीम ने पिछले मैच में रोमांचक जीत हासिल की थी। ऐसे में शायद ही यहां कोई बदलाव देखने को मिले। राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में नितीश राणा, इयोन मोर्गन, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन दिख सकते हैं। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा, पैट कमिंस और कमलेश नागरकोटी मैदान में उतर सकते हैं।

बल्लेबाज: राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, नितीश राणा, इयोन मोर्गन
विकेटकीपर: दिनेश कार्तिक
ऑलराउंडर: आंद्रे रसेल, सुनील नरेन
गेंदबाज: वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा, पैट कमिंस और कमलेश नागरकोटी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 
विराट को छोड़कर बैंगलोर की टीम के दूसरे बल्लेबाज पिछले मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए थे, हालांकि टीम को जीत हासिल हुई थी। ऐसे में शायद ही कोई बदलाव देखने को मिले। आरोन फिंच और देवदत्त पडीक्कल पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं। मध्यक्रम में एबी डिविलियर्स, विराट कोहली, गुरकीरत सिंह मान, क्रिस मॉरिस और शिवम दुबे दिख सकते हैं। गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, वॉशिंगटन सुंदर, इसुरु उडाना फिर से उतर सकते हैं।

बल्लेबाज: आरोन फिंच, देवदत्त पडीक्कल, विराट कोहली, गुरकीरत सिंह मान
विकेटकीपर: एबी डिविलियर्स
ऑलराउंडर: क्रिस मॉरिस और शिवम दुबे 
गेंदबाज: युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, वॉशिंगटन सुंदर, इसुरु उडाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें