फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विराट की वजह से हारी RCB, राहुल को छह गेंदों में दो जीवनदान और पलट गया पूरा मैच

Fri, 25 Sep 2020 12:56 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : Social media
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने आईपीएल 2020 में धमाकेदार अंदाज में अपनी पहली जीत दर्ज की। बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबले में केएल राहुल की कप्तानी में पंजाब की टीम ने विराट की आरसीबी को एकतरफा मुकाबले में 97 रनों के विशाल अंतर से हराया। पंजाब की तरफ से केएल राहुल ने कप्तानी पारी खेलते हुए तूफानी शतक जड़ा और विराट सेना को चारों खाने चित कर दिया। राहुल ने अपनी शतकीय पारी के दौरान एक के बाद एक कई रिकॉर्ड बनाए।





 
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : Social Media
हालांकि राहुल की इस धमाकेदार पारी में कप्तान विराट कोहली ने भी अपनी खराब फील्डिंग से योगदान दिया। विराट ने छह गेंदों के अंदर राहुल के दो आसान कैच छोड़ दिए। अपनी शानदार फिटनेस और बेहतरीन फील्डिंग के लिए मशहूर विराट द्वारा ऐसी गलती टीम पर बहुत भारी पड़ी। विराट ने जब राहुल के दोनों कैच छोड़े तब पंजाब के कप्तान शतक से काफी दूर थे और टीम का रन भी अधिक नहीं था।
विज्ञापन

3 of 6
अपनी धमाकेदार पारी के दौरान शॉट लगाते केएल राहुल - फोटो : पीटीआई
दरअसल मैच की पहली पारी में केेएल राहुल 83 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर डेल स्टेन ने उन्हें लेग स्टंप पर फुल टॉस गेंद फेंकी जिसे राहुल ने मिड विकेट की तरफ उठाकर खेल दिया। हालांकि गेंद बल्ले पर सही से नहीं आई और बाउंड्री पर खड़े विराट कोहली के हाथों में गई। लेकिन वहां मौजूद विराट ने हाथ में आए आसान कैच को छोड़ दिया।
 

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : पीटीआई
इसके बाद अगले ओवर में भी विराट ने राहुल को जीवनदान दिया। नवदीप सैनी के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल ने लॉन्ग ऑफ की तरफ हवा में शॉट खेला। इस बार फिर गेंद सीधी विराट के हाथों में गई, लेकिन कप्तान कोहली ने उसे भी छोड़ दिया। इस समय केएल राहुल 89 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और पंजाब का स्कोर भी तब 156 रन था।
विज्ञापन

5 of 6
केएल राहुल - फोटो : social media
विराट द्वारा मिले जीवनदान को राहुल ने अच्छे से भुनाया और अगली दस गेंदों में अकेले 43 रन ठोंक दिए। उन्होंने इस दौरान बतौर कप्तान आईपीएल का सर्वाधिक स्कोर अपने नाम किया और इस टी-20 लीग का दूसरा शतक भी पूरा किया। आखिरी 12 गेंदों में पंजाब के खाते में 50 रन जुड़े और टीम का स्कोर 206 रन पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली, आरसीबी
बल्लेबाजी में भी विराट फेल हुए और टीम के दो विकेट जल्दी गिरने के बावजूद उन्होंने पारी को आगे बढ़ाने की बजाय हवा में शॉट खेलकर बिश्नोई को कैच दे बैठे और पांच गेंदों में सिर्फ एक रन ही बना पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें