फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले RCB को झटका, तेज गेंदबाज के हाथ में लगे पांच टांके

Tue, 27 Oct 2020 08:30 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नवदीप सैनी - फोटो : Social media
विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की चोट से झटका लगा है। चेन्नई के खिलाफ रविवार को खेले गए मुकाबले में उनके दाएं हाथ के अंगूठे पर चोट लगी थी जिसमें पांच टांके आए हैं। 

विज्ञापन


टीम के फिजियो इवान ने कहा है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह कब तक पूरी तरह अगले मैच के लिए फिट हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि चार साल पहले विराट के हाथ पर चोट लगी थी तब हमने टांके लगाए थे और विराट ने शतक किया था लेकिन आप दो चोटों की तुलना नहीं कर सकते। वैसे भी सैनी की चोट उनके बॉलिंग करने वाले हाथ पर लगी है तो उस पर दबाव पड़ेगा। उधर सोमवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नवदीप सैनी का चयन किया गया है और उन्हें तीनों फॉर्मेट के लिए चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें