फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: RCB के नेट बॉलर थे प्रवीण दुबे, अब अमित मिश्रा की जगह दिल्ली की टीम में शामिल

Mon, 19 Oct 2020 04:43 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रवीण दुबे - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा के विकल्प के तौर पर दिल्ली कैपिटल्स ने प्रवीण दुबे को चुना है। कर्नाटक के 27 वर्षीय लेग स्पिनर के बारे में टीम मैनेजमेंट ने सोमवार को आधिकारिक घोषणा की। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जन्मे प्रवीण दुवे कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।

विज्ञापन


14 टी-20 मैचों में 16 विकेट चटकाने वाले इस खिलाड़ी ने का इकॉनमी रेट महज 6.87 रन है। प्रवीण इस वक्त यूएई में ही हैं और आरसीबी के नेट बॉलर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इससे पहले 2016 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें 35 लाख रुपये में टीम के साथ जोड़ा था और बिना कोई मौका दिए दो सीजन के बाद रीलिज कर दिया था।



रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल जैसे दिग्गज स्पिनर्स और बेंच पर बैठे नेपाल के संदीप लामिछाने की मौजूदगी में प्रवीण दुबे का प्लेइंग इलेवन में शामिल होना असंभव ही लगता है। दुबे को पहली बार साल 2015-16 में कर्नाटक के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में खेलने का मौका मिला था, जहां से उन्होंने सभी को आकर्षित किया।
विज्ञापन


शारजाह में तीन अक्तूबर को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच के दौरान अमित मिश्रा के दाएं हाथ की अंगुली में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए। 37 वर्षीय अमित मिश्रा की सर्जरी हो चुकी है और वह चोट से उबर रहे हैं। दिल्ली की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही है और मंगलवार को उसे किंग्स इलेवन पंजाब से भिड़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें