फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: सुपर ओवर के लिए जाते वक्त नाराज थे क्रिस गेल, मयंक ने पूछा था यह सवाल

Mon, 19 Oct 2020 04:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गेल ने कहा, 'मैंने नेट्स पर आपका सामना किया है और मुझे पता है कि आप यॉर्कर फेंक सकते हो और काफी अच्छी तरह फेंक सकते हो। आज वह आया और नतीजा दिया और हमें मैच में वापसी दिलाई।'
विज्ञापन
क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल - फोटो : ट्विटर @lionsdenkxip
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में रविवार रात पहली बार एक ही मैच में दो सुपर ओवर खेले गए। दूसरे सुपर ओवर में 11 रन का पीछा करते हुए कैरेबियाई स्टार क्रिस गेल ने ट्रेंट बोल्ट की पहली गेंद पर छक्का जड़ा जिसके बाद मयंक अग्रवाल ने लगातार दो चौकों के साथ किंग्स इलेवन पंजाब को लगातार दूसरी जीत दिलाई।
विज्ञापन


प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए किंग्स इलेवन पंजाब को हर हाल में इस मैच में जीत दर्ज करनी ही थी। अब मैच के बाद क्रिस गेल ने खुलासा किया है कि मैच के दौरान नियमित ओवरों में जीत की स्थिति में होने के बावजूद जब उन्हें सुपर ओवर खेलने उतरना पड़ा तो वह 'नाराज और निराश' थे।
 

आईपीएलटी20.कॉम पर मैच के बाद के शो में गेल ने अग्रवाल और मोहम्मद शमी से कहा, 'नहीं, मैं नर्वस नहीं था। मैं थोड़ा नाराज और निराश था कि हमने अपने आप को इस स्थिति में डाल दिया, लेकिन यह क्रिकेट का खेल है और इस तरह की चीजें होती हैं। यहां तक कि जब हम बल्लेबाजी के लिए जा रहे थे (दूसरे सुपर ओवर में) आपने मेरे से पूछा कि कौन पहली गेंद का सामना करेगा। मैंने कहा कि मयंक तुम मेरे से यह सवाल पूछ रहे हो? पहली गेंद का समना बॉस (गेल स्वयं को यूनिवर्सल बॉस कहते हैं) ही करेगा।'
विज्ञापन


पंजाब के लिए शमी ने पहले सुपर ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच रन के स्कोर का बचाव किया जिसके बाद दूसरे सुपर ओवर में क्रिस जोर्डन ने 11 रन दिए। गेल ने कहा, 'मेरे लिए मैन ऑफ द मैच शमी हैं। रोहित और क्विंटन डिकॉक को छह रन बनाने से रोकना शानदार है। उसने बेहतरीन काम किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें