आईपीएल के 13वें सीजन में आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स आमने-सामने हैं। केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। यानी अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में मुंबई पहले बल्लेबाजी कर रही है। केकेआर अपना पहला मैच खेल रही है तो मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स से हार का सामना करना पड़ा था।