फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: उद्घाटन मुकाबले में ऐसी है मुंबई-इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स की प्लेइंग XI

Sat, 19 Sep 2020 07:27 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुंबई बनाम चेन्नई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

स्पेनिश फुटबॉल में बार्सिलोना-रियल मैड्रिड की भिड़ंत को एल क्लासिको कहा जाता है, क्योंकि दोनों ला लीगा के सबसे सफल क्लब हैं। ठीक उसी तरह आज क्रिकेट का एल क्लासिको खेला जा रहा है।  तीन बार के चैंपियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर सर्वाधिक चार बार के विजेता मुंबई इंडियंस को बल्ला थमाया है। यानी सीएसके ने गेंदबाजी का फैसला लिया है।

विज्ञापन

चेन्नई सुपरकिंग्स की प्लेइंग इलेवन

सुरेश रैना की गैरमौजूदगी में चेन्नई सुपरकिंग्स नए संतुलन के साथ उतर रही है। अनुभवी कैरेबियाई ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो चोटिल हैं, ऐसे में ऑलराउंडर के रूप में इमरान ताहिर पर सैम करन को वरीयता दी गई है। पारी की शुरुआत मुरली विजय करेंगे।

मुरली विजय, शेन वॉटसन, फाफ डुप्लेसिस, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सैम करन, दीपक चाहर, पीयूष चावला, लुंगी एनगिडी
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

दूसरी ओर आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज और मुंबई इंडियंस की जान लसिथ मलिंगा भी इस संस्करण में नहीं खेल रहे हैं, ऐसे में मुंबई की पलटन भी बदली-बदली सी नजर आ रही है। नाथन कोल्टर नाइल फिट नहीं हैं इसलिए जेम्स पैंटिसन ने प्लेइंग इलेवन में एंट्री मारी है।






क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैंटिसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें