भुवनेश्वर कुमार के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद हैदराबाद की पैट बैटरी कमजोर लग रही है. खलील अहमद की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। सिद्धार्थ कौल को आज मौका नहीं मिला है। युवा खिलाड़ी अब्दुल समद एक बार फिर खुद को साबित करने में जोर लगाएंगे। सलामी बल्लेबाजी में डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो ही रहेंगे तो मनीष पांडेय और केन विलियमसन मध्यक्रम की ताकत होंगे।
- बल्लेबाज: डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग
- विकेटकीपर: जॉनी बेयरस्टो
- ऑलराउंडर: अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, राशिद खान
- गेंदबाज: खलील अहमद, टी नटराजन, संदीप शर्मा
लगातार तीन हार झेल चुकी किंग्स इलेवन पंजाब ने इस मैच में तीन बदलाव किए हैं। क्रिस गेल को एकबार फिर टीम में जगह नहीं मिली है। हसप्रीत बरार, सरफराज खान और इंग्लिश पेसर क्रिस जॉर्डन के बदले प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह और अफगानी स्पिनर मुजीब-उर-रहमान को शामिल किया गया है।
- बल्लेबाज: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, मंदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह
- विकेटकीपर: निकोलस पूरन
- ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल
- गेंदबाज: रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, शेल्डन कॉटरेल, अर्शदीप सिंह, मुजीब-उर-रहमान