फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम से बाहर हुआ यह खिलाड़ी, अब दिल्ली से मचाएगा धमाल

Wed, 31 Jul 2019 08:27 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उझजाला
विज्ञापन
1 of 4
मुंबई इंडियंस
चार बार की इंडियन प्रीमियर लीग चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने अदलाबदली करते हुए वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड का अपनी टीम में लेकर उनकी जगह लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय को दिल्ली कैपिटल्स को दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मुंबई इंडियंस - फोटो : अमर उजाला
मुंबई इंडियंस ने मार्कंडेय को दिल्ली कैपिटल्स को रिलीज किया है और इसके बदले में गयाना के खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया है। मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अम्बानी ने बयान में कहा, ‘हम मयंक को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। मयंक काफी प्रतिभाशाली है और हम भाग्यशाली हैं कि हमने उसे खोजकर उसकी प्रतिभा को निखारा है। यह हमारे लिए काफी मुश्किल फैसला है, लेकिन हम बेहतरीन क्रिकेट संभावनाओं के लिए मयंक को रिलीज कर रहे हैं और जानते हैं कि मयंक भारतीय क्रिेकट के लिये एक अन्य उभरता हुआ सितारा बनने के करीब है। वह हमेशा मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा रहेगा।’ उन्होंने कहा, ‘मैं प्रतिभाशाली शेरफेन का हमारे परिवार में स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। शेरफेन ने अपनी हरफनमौला प्रतिभा और मैच में जीत दिलाने वाले रवैये ने हमें प्रभावित किया है।’
 
विज्ञापन

3 of 4
मयंक मार्कंडेय
पंजाब के रहने वाले मयंक मार्कंडेय 2018 में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे। चेन्नई सुपकिंग्स के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से सभी को पहली बार प्रभावित करने वाले मयंक उस सीजन मुंबई की ओर से तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। 2019 में चोटिल होने के बाद मयंक की जगह टीम में शामिल किए गए राहुल चहर ने अपने खेल से सभी को ऐसा प्रभावित किया कि फिर दोबारा मयंक को प्लेइंग इलेवन में जगह ही नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

4 of 4
शेरफेन रदरफोर्ड - फोटो : सोशल मीडिया
शेरफन रदरफोर्ड को क्यों लिया गया

शेरफन रदरफोर्ड ने इसी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने 7 मैचों में 14.60 की औसत से 73 रन बनाए थे। उन्हें महज एक विकेट मिला था। भले ही रदरफोर्ड आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन उनके अंदर काबिलियत है। वो लंबे-लंबे छक्के लगाकर पूरा मैच पलट सकते हैं। कैरेबियन प्रीमियर लीग में उन्होंने गयाना के लिए 13 गेंदों में 45 रन की पारी खेल उसे फाइनल में पहुंच दिया था। मयंक मार्कंडेय के बाहर होने की वजह राहुल चाहर भी हो सकते हैं जिन्होंने इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए 13 मैचों में 13 विकेट लिए थे। उनका इकॉनमी रेट भी 6.55 रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें