रोहित शर्मा और लसिथ मलिंगा
- फोटो : पीटीआई
हालांकि पिछले कुछ सालों से रोहित की कप्तानी में मुंबई ने टूर्नामेंट के शुरुआत में कमजोर शुरुआत के बावजूद जबरदस्त वापसी की है और शीर्ष पर काबिज हुई है। यही कारण है कि पहले मैच में हार के बावजूद रोहित ने टीम की कमियों को स्वीकारा। उन्होंने कहा, 'हमें इससे सबक लेने की जरूरत है। अभी शुरुआत है। हम भी अच्छी शुरुआत करना चाहते थे। इस तरह के टूर्नामेंट में यह महत्वपूर्ण होता है।’