फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: चेन्नई में फिर से गूंजेगा 'थाला' का नाम, धोनी दो मार्च से शुरू करेंगे ट्रेनिंग

Tue, 25 Feb 2020 04:51 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : पीटीआई
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के लिए अन्य खिलाड़ियों के साथ दो मार्च से ट्रेनिंग शुरू करेंगे। 38 वर्षीय धोनी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ट्रेनिंग शुरू करेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि आईपीएल 2020 की शुरुआत 29 मार्च से होगी। पहला मुकाबला तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई में होगा। सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथन ने बताया कि धोनी उपलब्ध खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करेंगे, जबकि टीम का पूर्ण तैयारी शिविर 19 मार्च से शुरू होगा।
विज्ञापन

3 of 5
csk vs rr
सूत्रों के मुताबिक धोनी के सुरेश रैना और अंबाती रायुडू जैसे खिलाड़ियों के साथ दो हफ्ते अभ्यास करने की उम्मीद है। इसके बाद वह ब्रेक लेंगे और फिर वापस लौटेंगे। रैना और रायुडू यहां पिछले लगभग तीन हफ्ते से ट्रेनिंग कर रहे हैं।

4 of 5
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि धोनी आईसीसी वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद क्रिकेट से दूर हैं। तब से उनके संन्यास को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, इसको लेकर कोई अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। धोनी ने अपना आखिरही वन-डे नौ जुलाई 2019 को खेला था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चेन्नई
चेन्नई सुपरकिंग्स की पूरी टीम:
शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, फैफ डु प्लेसी, सुरेश रैना, एन जगदीशन, मुरली विजय, ऋतुराज गायकवाड़, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, मिशेल सैंटनर, मोनू सिंह, सैम कुरैन, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, कर्ण शर्मा, पीयूष चावला, आर साई किशोर, लुंगी एनगिडी, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, केएम आसिफ, जोश हेजलवुड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें