फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं मिचेल मार्श, आरसीबी के खिलाफ लगी थी चोट

Tue, 22 Sep 2020 12:24 PM IST
अनवर अंसारी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Mitchell Marsh - फोटो : social media
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श के आईपीएल के बाकी बचे मैच से बाहर होने की संभावना है। सोमवार को मार्श को रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के पहले मुकाबले के दौरान गेंदबाजी करते हुए टखने में चोट लगी। माना जा रहा है कि यह चोट काफी गंभीर है, जिससे वह आईपीएल के बाकी बचे मैच नहीं खेल पाएंगे। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।  

विज्ञापन


सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए, मार्श को कप्तान डेविड वार्नर ने पांचवां ओवर फेंकने के लिए गेंद सौंपी, लेकिन वह केवल चार गेंद ही फेंक पाए। मार्श ने गेंदबाजी करते हुए अपनी दूसरी गेंद पर ऑरोन फिंच के शॉट को रोकने के लिए डाइव मारी, इसी दौरान उनका घुटना मुड़ गया। इसके बाद वह केवल दो गेंद ही डाल पाए और लड़खड़ाते हुए मैदान के बाहर चले गए। 


एसआरएच की बल्लेबाजी के दौरान मार्श बहादुरी के साथ 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, लेकिन उन्हें देखकर लग रहा था कि वह बल्लेबाजी करने में परेशानी का सामना कर रहे हैं। बता दें कि इस मैच में एसआरएच को 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि यह एक गंभीर चोट लगती है। मुझे यकीन नहीं है कि वह आगे बचे हुए मैच में हिस्सा ले पाएंगे। हालांकि, टीम की तरफ से आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की गई है। 

माना जा रहा है कि यदि मार्श टीम से बाहर होते हैं, तो यह एसआरएच के लिए बड़ा झटका होगा। वहीं, मार्श की जगह हैदराबाद 37 वर्षीय डैन क्रिश्चियन को टीम में शामिल कर सकती है, जिनके पास 40 आईपीएल मैचों का अनुभव है। वह टीम में एक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और राइट आर्म सीमर के तौर पर जुड़ सकते हैं। 

वहीं, दुनिया के नंबर एक टी 20 ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। एसआरएच कप्तान वार्नर ने दर्द में होने के बावजूद बल्लेबाजी करने के लिए अपने हमवतन मार्श की प्रशंसा की। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें