फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: आखिरी ओवर में पोलार्ड ने पलटा था मैच, 20वें ओवर की एक-एक गेंद का रोमांच

Tue, 29 Sep 2020 12:26 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pollard
विज्ञापन

आईपीएल के 13वें सीजन का 10वां मैच सोमवार को दुबई में खेला गया। रोमांच से भरे मुकाबले में बैंगलोर और मुंबई का यह मैच टाई हो गया, जिसके बाद सुपर ओवर से निकले मैच के परिणाम में आरसीबी ने बाजी मार ली। इससे पहले मैच के आखिरी ओवर में कभी मुंबई तो कभी बैंगलोर जीत के करीब पहुंची, लेकिन 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगने की वजह से मैच टाई हो गया। 

विज्ञापन




वहीं, अगर सिक्स लग जाता को मुंबई इस मैच को जीत जाता। मैच में आखिरी और निर्णायक ओवर सांसे थमा देने वाला था। मुंबई को जीत के लिए छह गेंदों में 19 रनों की दरकार थी और क्रीज पर कीरोन पोलार्ड और ईशान किशन मौजूद थे। उधर बैंगलोर की तरफ से गेंद इसुरु उडाना के हाथों में थी। आइए जानते हैं आखिरी ओवर के एक-एक गेंद के रोमांच के बारे में...

पहली गेंद
उडाना की पहली गेंद पर ईशान किशन ने एक रन लिया।

दूसरी गेंद 
पोलार्ड ने उडाना की इस गेंद पर एक रन लिया।

तीसरी गेंद
उडाना की तीसरी गेंद पर ईशान किशन ने लॉन्ग ऑन में शानदार सिक्स लगाया।

विज्ञापन

चौथी गेंद
चौथी गेंद पर भी ईशान किशन ने छक्का जड़ा। इस समय वह 99 रन के स्कोर पर थे। 

पांचवी गेंद
उडाना की पांचवीं गेंद पर इशान किशन आउट हो गए। उडाना ने किशन को पडीक्कल के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वह शतक से चूक गए। किशन ने 58 गेंदों में नौ छक्के और दो चौके की मदद से 99 रन की धुआंधार पारी खेली।

आखिरी गेंद
आखिरी गेंद में मुंबई को जीत के पांच रन की दरकार थी और सामने पोलार्ड मौजूद थे। उडाना ने स्लोअर शॉर्ट गेंद फेंकी और पोलार्ड ने शानदार चौका जड़ दिया। इसी के साथ मैच टाई हो गया और सुपरओवर में चला गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें