फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: KXIP को हराकर मुंबई शीर्ष पर, रोहित का अर्धशतक, डेथ ओवरों में चमके पोलार्ड-हार्दिक

Fri, 02 Oct 2020 04:01 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स XI पंजाब - फोटो : PTI
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में दोहरी खुशी मिली। पहले तो उन्होंने आईपीएल में अपने पांच हजार रन पूरे किए और उसके बाद टीम भी 48 रन से जीतने में सफल रही। मुंबई चौथे मैच में दूसरी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। जबकि पंजाब को चौथे मैच में तीसरी हार मिली है। 

विज्ञापन


अबू धाबी में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। निमंत्रण पाकर मुंबई ने 4 विकेट पर 191 रन बनाए। इसके बाद जवाब में पंजाब की टीम 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी। निकोलस पूरन ने 44, मयंक अग्रवाल ने 25, कप्तान लोकेश राहुल ने 17 रन का योगदान दिया। वहीं मुंबई की तरफ से पैटिंसन, बुमराह और राहुल चाहर ने दो-दो विकेट लिए। 

रोहित बने तीसरे पांच हजारी : 
मुंबई के कप्तान रोहित ने मैच की पहली ही गेंद पर कवर ड्राइव के साथ अपने पांच हजार रन पूरे कर लिए। इस मैच से पहले वह इस आंकड़े को छूने से दो रन दूर थे। अब वह रॉयल चैलेंजर्स के विराट कोहली (5430 रन, 180 मैच) और चेन्नई सुपरकिंग्स के सुरेश रैना (5368 रन, 193 मैच) के बाद तीसरे नंबर पर हैं। रोहित के 192 मैचों में 5068 रन हो गए हैं। 
विज्ञापन


पोलार्ड-हार्दिक के आक्रामक तेवर : 
अगर कीरोन पोलार्ड (नाबाद 47) और हार्दिक पंड्या (नाबाद 30) ने अंतिम ओवरों में आतिशी तेवर नहीं दिखाए होते तो टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाती। इन दोनों की तूफानी पारियों की बदौलत मुंबई ने अंतिम पांच ओवरों में 89 रन बटोरे। पोलार्ड और हार्दिक ने 25 गेंदों पर 67 रन बटोरे। अंतिम ओवर में पोलार्ड ने अंतिम तीन गेंदों पर छक्के मारे। गौतम के इस ओवर में 25 रन आए। इससे पहले 19वें ओवर में 19 रन, अठारहवें ओवर में 18 रन आए थे। एक समय 14 ओवरों में मुंबई का स्कोर तीन विकेट पर 87 रन था। पंद्रहवें ओवर में पोलार्ड और रोहित ने स्पिनर रवि विश्नोई की गेंद पर एक-एक छक्का जड़कर कुल 15 रन बटोरे। जिमी नीशम के अगले ओवर में रोहित ने 22 रन बटोरे। रोहित का विकेट शमी के खाते गया।

रोहित-इशान ने जोड़े 62 रन: 
मुंबई की तरफ से डिकॉक फिर से फेल हुए, वहीं सूर्य कुमार यादव (10) भी जल्द ही रनआउट हो गए। पिछले मैच में एक रन से शतक से चूकने वाले इशान किशन (28) ने तीसरे विकेट पर रोहित के साथ 62 रन की साझेदारी की। पहली 21 गेंदों पर इशान ने 14 रन बनाए थे लेकिन उसके बाद बिश्नोई की गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ा। तेजी से रन बनाने के चक्कर में वह गौतम की गेंद पर कैच आउट हो गए।

कॉट्रेल को मिला मेडन विकेट: 
मुंबई की पारी के पहले ओवर में चार गेंदों पर रन नहीं बना और उसके बाद शेल्डन कॉट्रेल ने क्विंटन डि कॉक को बिना खाता खोले आउट कर दिया। पिछले मैच में एक ओवर में पांच छक्का खाने वाले गेंदबाज कॉट्रेल ने इस बार बिना रन दिए अपना पहला विकेट हासिल कर लिया था। पहले ओवर में कोई रन नहीं बना था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें