फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020 में कोलकाता नाइटराइडर्स को बड़ा झटका, ये दो दिग्गज छोड़ेंगे टीम का साथ!

Tue, 06 Aug 2019 08:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : पीटीआई
इंडियन प्रीमियर लीग की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए कुछ भी अच्छा नहीं हाे रहा है, इस साल टीम प्लेऑफ तक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी जबकि जुलाई में टीम के हेड कोच जैक्स कैलिस और सहायक कोच साइमन कैटिच ने पद छोड़ दिया। अब आईपीएल 2020 से पहले दो प्रमुख खिलाड़ी टीम से अलग होने की तैयारी में है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
लॉकी फर्ग्यूसन - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, लॉकी फर्ग्यूसन और कार्लोस ब्रैथवेट अगले सत्र से पहले शाहरुख खान की इस फ्रेंचाइजी से अलग होना चाहते हैं। फर्ग्यूसन को पांच मैच ही खेलने का मौका मिला था, और वे बेहद महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 10.76 की इकोनॉमी के हिसाब से रन लुटाए थे। उनका आधार मूल्य 1 करोड़ रुपए था और उन्हें केकेआर ने 1.6 करोड़ रुपए में खरीदा था।
विज्ञापन

3 of 4
कार्लोस ब्रैथवेट - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रैथवेट को तो केकेआर ने 5 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर हासिल किया था, लेकिन उन्हें केवल दो मैचों में मैदान में उतारा गया। उनका प्रदर्शन भी खास नहीं रहा और उन्होंने 11 रन बनाए और कोई विकेट नहीं ले पाए थे। कैरेबियाई स्टार आंद्रे रसेल के बैकअप के रूप में रखे गए रसेल बार-बार चोटों से जूझते रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : पीटीआई
अब यदि ब्रैथवेट ने टीम से नाता तोड़ लिया तो केकेआर को कोई उचित खिलाड़ी हासिल करना होगा। ब्रैथवेट और फग्युर्सन के टीम छोड़ने का यह भी मतलब होगा कि कोलकाता नाइटराइडर्स को अब एक ऑलराउंडर और एक बेहतरीन गेंदबाज की जरूरत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें