दिल्ली कैपिटल्स के लिए कागिसो रबाडा गेंदबाजी करने आए। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के लिए कप्तान केएल राहुल और निकोलस पूरण ने मोर्चा संभाला।
पंजाब की बल्लेबाजी
पहली गेंद: रबादा की गेंद पर केएल राहुल ने डीप स्क्वायर की तरफ खेलकर 2 रन चुराए
दूसरी गेंद: रबादा की पटकी हुई शार्ट गेंद पर राहुल ने मारना चाहा लेकिन सीधा अक्षर पटेल के हाथ में कैच दे बैठे।
तीसरी गेंद: रबादा ने पूरी तेजी से स्टंप पर गेंद फेंकी और पूरण बोल हो गए
दिल्ली को तीन रन का लक्ष्य
पंजाब ने मात्र दो रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास के सुपर ओवर का सबसे कम रन बना। अब दिल्ली को जीत के लिए 3 रन का लक्ष्य मिला। पंजाब के लिए दो रन बचाने की जिम्मेदारी अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मिली, वहीं दिल्ली को जिताने के लिए ऋषभ पंत और श्रेयर अय्यर क्रीज पर आए
दिल्ली की धमाकेदार जीत
पहली गेंद: शमी की पहली गेंद पर पंत कोई रन नहीं बना पाए
दूसरी गेंद: शमी की दूसरी गेंद काफी बाहर वाइड गई और दिल्ली को एक रन मिले
तीसरी गेंद: शमी ने लेग साइड पर गेंद फेंकी जिसे पंत ने फाइन लेग की तरफ खेलकर दो रन बटोर लिए। इसके साथ ही दिल्ली ने मैच अपने नाम कर लिया।