इयोन मोर्गन
- फोटो : सोशल मीडिया
बाएं हाथ के बल्लेबाज इयोन मॉर्गन की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने अपनी मेजबानी में विश्व कप 2019 का खिताब अपने नाम किया था। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को फाइनल मुकाबले में हराया था। टीम के कप्तान होने के साथ ही इयोन मिडिल ऑर्डर के दमदार बल्लेबाज हैं। मध्यक्रम में इयोन मॉर्गन तूफानी पारी खेलते हैं। विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मॉर्गन ने धमाकेदार शतकीय पारी खेली थी।