पहली गेंद:
स्टोइनिस की गेंद पर मयंक अग्रवाल ने गेंदबाज के ऊपर से शॉट खेला और छह रन हासिल किए।
दूसरी गेंद:
स्टोइनिस ने मिडिल स्टंप पर योर्कर गेंद डाली, जिसे अग्रवाल ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर दो रन ले लिए। यहां पर पंजाब की टीम जीत के मुहाने पर खड़ी थी और उसे जीत के लिए चार गेंदों में पांच रन की जरुरत थी।
तीसरी गेंद:
स्टोइनिस ने स्टंप पर गेंद फेंकी जिसे अग्रवाल ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में कट कर दिया और पंजाब के खाते में चार रन और जुड़ गए। पंजाब की टीम को अब तीन गेंदों में सिर्फ एक रन चाहिए थे और अग्रवाल क्रीज पर थे।
चौथी गेंद:
स्टोइनिस ने ऑफ साइड में बाहर की तरफ गेंद फेंकी और इसपर पंजाब को कोई रन नहीं मिला।
पांचवीं गेंद:
स्टोइनिस ने यहां चालाकी दिखाई और ऑफ साइड में फुल टॉस गेंद फेंकी, इसपर मयंक अग्रवाल ने स्वीपर कवर की तरफ से शॉट खेलना चाहा लेकिन गेंद सीधे हेटमायर के हाथों में दे दी। मयंक 60 गेंदों में 89 रन बनाकर आउट हुए।
छठी और आखिरी गेंद:
इस गेंद पर पंजाब को जीत के लिए सिर्फ एक रन की दरकार थी और जॉर्डन सामने मौजूद थे। स्टोइनिस ने एक बार फिर से फुल टॉस गेंद फेंकी, जिसे जॉर्डन ने स्क्वायर लेग की तरफ सीधा रबादा के हाथों में खेल दिया और आउट हो गए। इसके बाद मैच टाई पर खत्म हो गया।