फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: KXIP ने किया बड़ा एलान, केएल राहुल को सौंपी टीम की कमान

Fri, 20 Dec 2019 08:15 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केएल राहुल - फोटो : ipl
एक तरफ आईपीएल 2020 के लिए कोलकाता में निलामी चल रही है, वहीं दूसरी ओर किंग्स इलेवन पंजाब ने आगले सीजन के लिए अपने कप्तान का एलान कर दिया है। आईपीएल 2020 में पंजाब की कमान केएल राहुल संभालेंगे। टीम प्रबंधन ने उन्हें कप्तान नियुक्त कर दिया है। 2019 में पंजाब का नेतृत्व आर अश्विन ने किया था, लेकिन इस साल उन्हें पंजाब ने ट्रेड विंडो के तहत दिल्ली कैपिट्ल को बेच दिया। किंग्स इलेवन की टीम में राहुल सलामी बल्लेबाज के अलावा विकेटकीपर की भी भुमिका भी निभाते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
केएल राहुल
केएल फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा हैं और बेहतरीन लय में है। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही घरेलू सीरीज में वह धवन की गैरमौजूदगी में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे हैं। राहुल ने सीरीज के दूसरे वन-डे में शानदार शकतीय पारी खेली थी।
विज्ञापन

3 of 4
केएल राहुल
पंजाब के सह मालिक नेस वाडिया ने पीटीआई भाषा से कहा कि हम आगामी सत्र के लिए राहुल को अपना कप्तान नियुक्त करते हुए खुश हैं। पिछले एक साल में काफी वह काफी कुछ कर चुके हैं। इस बार हम मजबूती के साथ वापसी कर रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : Yo
आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब ने राहुल को 11 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस सीजन के टीम ने ग्लेन मैक्सवेल, डेविड मिलर और शेल्डन कॉटरेल जैसे खिलाड़ियों के खरीदा है। मैक्सवेल इस पहले भी किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे। पंजाब ने मैक्सवेल को 10 करोड़ 75 लाख में खरीदा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें