फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: KKR की प्लेइंग XI में हुआ बड़ा बदलाव, विराट ने लगाया इन 11 खिलाड़ियों पर दांव

Wed, 21 Oct 2020 07:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोलकाता बनाम बैंगलोर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

आईपीएल के 13वें सीजन में बुधवार को कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स की टीमें आमने सामने हैं। इस मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान इयोन मॉर्गन ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं, जबकि विराट की आरसीबी ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों टीमें आज के मुकाबले में किन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी है?

विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। विराट ने शाहबाज अहमद की जगह मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।

आरसीबी की प्लेइंग XI: देवदत्त पड्डीकल, आरोन फिंच, एबी डीविलियर्स (विकेटकीपर), विराट कोहली, गुरकीरत सिंह मान, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, क्रिस मॉरिस, इसुरु उदाना, नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल।
विज्ञापन

कोलकाता नाइटराइडर्स 

कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। कप्तान मॉर्गन ने आंद्रे रसेल की जगह टॉम बंटन और शिवम मावी की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया है।

केकेआर की प्लेइंग XI: शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन (कप्तान), टॉम बैंटन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), पैट कमिंस, प्रसीद कृष्णा, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें