फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: यूएई पहुंचने लगे CPL के खिलाड़ी, मुंबई इंडियंस ने किया पोलार्ड का स्वागत

Sat, 12 Sep 2020 04:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कीरोन पोलार्ड - फोटो : ट्विटर @mipaltan
विज्ञापन

ट्रिनबागो नाइटराइडर्स के चौथी बार कैरेबियाई प्रीमियर लीग का खिताब जीतने के बाद इस लीग के खिलाड़ी अब आईपीएल के लिए यूएई पहुंचने लगे हैं। मुंबई इंडियंस ने जहां अपने स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड का स्वागत किया तो चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलने वाले ड्वेन ब्रावो भी उड़ान भर चुके हैं।

विज्ञापन

 

19 सितंबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से पहले कीरोन पोलार्ड और रदरफोर्ड अपने परिवार के साथ मुंबई के बेस कैंप अबुधाबी पहुंचे। मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से तस्वीर भी शेयर की है।

यूएई के अबुधाबी, दुबई और शारजाह में खेले जाने वाले आईपीएल के 13वें सीजन में कोरोना का साया होगा। खिलाड़ियों के लिए खास बायो-बबल बनाया गया है, जिसका सख्ती से पालन करना होगा। गतविजेता मुंबई इंडियंस का सामना उद्घाटन मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें