फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs MI, IPL 2020: बिना बल्ला घुमाए ही आउट हुए हार्दिक पांड्या, फिर हंसते हुए पवेलियन लौटे

Thu, 24 Sep 2020 10:51 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हार्दिक पांड्या हिट विकेट - फोटो : twitter@IPL
आईपीएल का 13वां सीजन अभी तक मुंबई के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के लिए अच्छा नहीं गुजरा है। चेन्नई के खिलाफ पहले मैच में सस्ते में निपटने के बाद हार्दिक के पास कोलकाता के खिलाफ प्रदर्शन करने का एक बढ़िया मौका था। लेकिन उनकी एक गलती ने इसपर पानी फेर दिया। 
विज्ञापन

2 of 4
हार्दिक पांड्या - फोटो : पीटीआई
केकेआर के खिलाफ बुधवार को हार्दिक पांड्या जब बल्लेबाजी करने उतरे तो वे लय में नजर आ रहे थे और 13 गेंदों में 18 रन बनाकर खेल रहे थे। लेकिन तभी उनकी खुद की गलती ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।





 
विज्ञापन

3 of 4
हार्दिक पांड्या हिट विकेट - फोटो : Social media
दरअसल 19वें ओवर में आंद्रे रसेल ने हार्दिक को तीसरी गेंद योर्कर फेंकी, जिसपर पांड्या लेट कट करने के लिए बल्ले को पीछे ले गए। लेकिन हार्दिक के बल्ले का एक हिस्सा स्टंप्स से टकरा गया और वे हिट विकेट हो गए। इसके बाद आईपीएल के इस सीजन में वह हिट विकेट होने वाले पहले जबकि लीग में इस तरह आउट होने वाले 11वें खिलाड़ी बन गए। 
 
विज्ञापन

4 of 4
हेलिकॉप्टर शॉट लगाते हुए पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल के पहले सीजन (2008) में मुंबई के ही मुसविर खोटे पंजाब के खिलाफ हिट विकेट हुए थे। वहीं, पिछली बार 2019 में राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग कोलकाता के खिलाफ ही हिट विकेट हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें