फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: KKR के फैसले पर गंभीर ने जताई नाराजगी, कार्तिक की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की दी सलाह

Mon, 05 Oct 2020 07:30 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
gautam gambhir
विज्ञापन

कोलकाता नाइटराइडर्स को आईपीएल में दो बार खिताब दिलाने वाले पूर्व कप्तान गौतम गंभीर का मानना है कि केकेआर के वर्तमान कप्तान दिनेश कार्तिक को इयोन मोर्गन और आंद्रे रसेल के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरना चाहिए। गंभीर ने इसके साथ ही कहा कि सुनील नरेन से पारी की शुरुआत कराने की बजाय उन्हें बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतारना चाहिए।

विज्ञापन


कार्तिक की मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों पर 30 रन की पारी को छोड़ दें तो अभी तक वह बल्लेबाजी में खास योगदान नहीं दे पाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में पांचवें नंबर पर उतरकर उन्होंने केवल पांच रन बनाए जबकि मोर्गन (18 गेंदों पर 44) और राहुल त्रिपाठी (16 गेंदों पर 36) क्रमश: छठे और आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए।

गंभीर ने कहा, ‘राहुल त्रिपाठी को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आना चाहिए। दिनेश कार्तिक को मोर्गन और रसेल के बाद छठे नंबर पर उतरना चाहिए। सुनील नरेन को आठवें या नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। अगर मोर्गन चौथे और रसेल पांचवें नंबर पर आते हैं तो दिनेश कार्तिक उनके बाद क्रीज पर उतर सकते हैं।’
विज्ञापन


इस पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज को लगता है कि कार्तिक का स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को 19वां ओवर सौंपना सही फैसला नहीं था। इस ओवर में 20 रन गए थे। उन्होंने कहा, ‘आपके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों को 18वां, 19वां और 20वां ओवर करना चाहिए, दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ। पैट कमिंस से इन ओवरों में गेंदबाजी करवानी चाहिए। अगर स्पिनर से करानी है तो सुनील नरेन हैं। यहां तक कि शिवम मावी को आजमाया जा सकता है जिन्होंने पिछले मैचों में अच्छी गेंदबाजी की। आंद्रे रसेल यह भूमिका निभा सकते हैं। आपको अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को गेंद सौंपनी चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें