फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: इस दिन आ सकता है पूरा शेड्यूल, उद्घाटन-फाइनल मैच की तारीख पहले ही तय

Tue, 25 Aug 2020 02:11 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

IPL का 13वां सीजन 19 सितंबर से यूएई में शुरू होगा, जिसका खिताबी मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट को शुरू होने में लगभग तीन हफ्ते का ही समय शेष हैं, बावजूद इसके अब तक टूर्नाेमेंट का पूरा शेड्यूल तय नहीं हो पाया है। दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमी इस वक्त टकटकी लगाए पूरे कार्यक्रम का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


क्या 30 सितंबर है वह तारीख?
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस हफ्ते के अंत तक बीसीसीआई की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार आईपीएल के चेयमैन ब्रिजेश पटेल ने कहा कि कार्यक्रम की घोषणा में देरी हो रही है क्योंकि टीमें हर चीज का जायजा ले रही हैं, जिसमें उनका मेजबान स्थल भी शामिल है। हालांकि, पटेल ने आश्वासन दिया कि आईपीएल का कार्यक्रम जारी सप्ताह के अंत से पहले जारी किया जाएगा, जो कि रविवार, 30 अगस्त को होने की उम्मीद है।

दुबई में IPL गवर्निंग काउंसिल 
आईपीएल के संचालन परिषद के सदस्य टूर्नामेंट के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक सभी घटनाओं को अंतिम रूप देने में लगे हैं। इवेंट मैनेजर IMG के साथ पूरा दल संयुक्त अरब अमीरात में ही है। BCCI को UAE क्रिकेट बोर्ड के स्थानीय अधिकारियों से भी सामंजस्य बिठाना है ताकि दुनिया की सबसे महंगी टी-20 क्रिकेट लीग कोरोना महामारी के बावजूद अपनी पूरी शान के साथ शुरू हो सके।
विज्ञापन


मुंबई-चेन्नई के बीच पहला मैच
बहरहाल, नियमों के मुताबिक टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला गत विजेता मुंबई इंडियंस और उप विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाना तय है। महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की घोषणा पर खुद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 19 सितंबर को टॉस पर मुलाकात की बात कही थी।

इस बार ड्रीम 11 मुख्य स्पॉन्सर
53 दिन तक चलने वाली इस टी-20 लीग में इस बार 10 मैच दिन के उजाले में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होंगे तो पहली बार शाम के मुकाबले आठ की बजाय 7:30 बजे से खेले जाएंगे। वीवो के हटने के बाद इस बार आईपीएल ड्रीम 11 के बैनर तले खेला जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें