फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: इशांत शर्मा पूरे टूर्नामेंट से बाहर, दिल्ली कैपिटल्स ने की रिप्लेसमेंट की मांग

Mon, 12 Oct 2020 08:06 PM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
Ishant Sharma - फोटो : ANI
विज्ञापन

अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा पसलियों में चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र से बाहर हो गए हैं। उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को यह जानकारी दी।  इशांत मौजूदा सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के सात मैचों में से सिर्फ एक में खेला।  

विज्ञापन


दिल्ली कैपिटल्स ने अपने बयान में कहा है कि तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने सात अक्तूबर 2020 को टीम के ट्रेनिंग सत्र के दौरान गेंदबाजी करते हुए पसलियों में काफी दर्द महसूस किया। वहीं एएनआई से बात करते हुए सूत्र ने कहा कि इशांत के रिप्लेसमेंट के लिए आईपीएल जीसी को पत्र लिखा गया है।

अनुभवी तेज गेंदबाज मौजूदा सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के सात मैचों में से सिर्फ एक में ही खेल पाए। इशांत ने अबु धाबी में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार ओवर में उन्होंने 26 रन दिए लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें