फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL के आयोजन में इस टूर्नामेंट की वजह से फंसा पेच, हर हाल में लीग करवाना चाहता है BCCI

Sat, 18 Jul 2020 02:02 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को लेकर एक बार फिर से सुगबुगाहट तेज हो गई है। शुक्रवार को हुई बीसीसीआई की बैठक में आईपीएल के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। संभावना जताई जा रही है कि अक्तूबर और नवंबर में आईपीएल का आयोजन हो सकता है, लेकिन यह भारत में नहीं यूएई में होगा। हालांकि लीग के आयोजन को लेकर अभी कई तरह की मुश्किलें हैं। जिनपर शुक्रवार को हुई बैठक में बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली ने सभी के साथ चर्चा की।
विज्ञापन

2 of 4
आईपीएल 2020 पर संकट के बादल बरकरार है - फोटो : ट्विटर
  • आईपीएल के लिए विंडो की तलाश है, अगर इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 विश्व कप स्थगित हो जाता है, तो ही आईपीएल का आयोजन अक्तूबर नवंबर में हो पाएगा।
  • मेलबर्न में छह सप्ताह के लिए कोरोना के चलते लॉकडाउन लगाया जा चुका है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन अर्ल एडिंग्स ने जून में कहा था कि ऑस्ट्रेलिया में इस साल टी-20 विश्व कप का आयोजन संभव नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
  • खबरों के मुताबिक आईपीएल 26 सितंबर से शुरू हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने आईपीएल के आयोजन के लिए शेड्यूल तैयार कर लिया है। इसका आयोजन इस बार भारत से बाहर होगा। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
  • साल 2014 में देश में आम चुनाव के चलते बीसीसीआई ने यूएई में आईपीएल के 20 मैच आयोजित करवाए थे। 
  • बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली पहले ही कह चुके हैं कि आईपीएल का आयोजन इस साल किसी भी तरह होगा। उन्होंने कहा है कि 35 से 40 दिन का समय मिलेगा, तो टूर्नामेंट को देश में ही कराएंगे। मगर विकल्प नहीं होने पर इसे विदेश में कराया जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
bcci
  • बोर्ड ने एपेक्स काउंसिल को सूचित किया कि दिसंबर तक भारत में कोई घरेलू क्रिकेट नहीं होगा। कुल 38 टीमें घरेलू टूर्नामेंट में भाग लेती हैं। खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया गया है।
  • भारतीय बोर्ड ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद के लिए आवेदन मांगने वाला विज्ञापन जारी करने का निर्णय लिया है। बीसीसीआई ने पिछले हफ्ते राहुल जौहरी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उन्हें तत्काल प्रभाव से अपनी सेवाओं से मुक्त कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें