फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020 की तारीखों का एलान, 19 सितंबर से UAE में होगा आगाज

Fri, 24 Jul 2020 12:50 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तारीखों का एलान हो गया है। आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने साफ कर दिया है कि इस टी-20 लीग का आगाज 19 सितंबर को यूएई में होगा, जबकि फाइनल मुकाबला आठ नवंबर को खेला जाएगा। आईपीएल का आयोजन 29 मार्च से होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। 
विज्ञापन

2 of 5
आईपीएल 2020 पर संकट के बादल बरकरार है - फोटो : ट्विटर
आईपीएल संचालन परिषद की अगले सप्ताह बैठक होगी, जिसमें टूर्नामेंट के शेड्यूल को अंतिम रूप दिया जा सकता है। पटेल ने कहा कि अगले हफ्ते सरकार की ओर से देश से बाहर आईपीएल के आयोजन के लिए मंजूरी भी मिल सकती है। इससे पहले बीसीसीआई ने बताया कि इस बार लीग 51 दिनों में खत्म होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
आईपीएल ट्रॉफी - फोटो : social media
आईसीसी द्वारा इस साल के टी-20 वर्ल्ड कप को स्थगित करने के बाद अब आईपीएल के लिए दरवाजे खुल गए। बीसीसीआई ने अपनी योजना से फ्रेंचाइजी को अवगत करा दिया है। इस बार का आईपीएल 51 दिनों तक चलेगा और यह फ्रेंचाइजी और प्रसारकों के अलावा अन्य हितधारकों के अनुकूल होगा। जानकारी के मुताबिक सभी फ्रेंचाइजी 20 अगस्त को यूएई के लिए रवाना होने की तैयारी कर रही हैं।

4 of 5
आईपीएल 2020 - फोटो : ट्विटर
ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि आईपीएल 26 सितंबर से शुरू होगा, लेकिन बीसीसीआई इसे एक सप्ताह पहले शुरू करने का फैसला किया है, ताकि भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर असर नहीं पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईपीएल - फोटो : IPL twitter
ब्रजेश पटेल ने कहा कि गवर्निंग काउंसिल की बैठक जल्द होने वाली है। आईपीएल 19 सितंबर से आठ नवंबर तक होगा। हमें उम्मीद है कि सरकार से भी जल्द मंजूरी मिल जाएगी। फिलहाल, हम कुछ ही दिन में कोरोना के लिए गाइडलाइंस तैयार कर लेंगे। टूर्नामेंट में दर्शकों को एंट्री मिलेगी या नहीं, यह यूएई सरकार के फैसले पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें