फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: आज चेन्नई-राजस्थान का मैच, कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Tue, 22 Sep 2020 03:02 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
CSK VS RR
विज्ञापन

यूएई में आईपीएल के 13वें सीजन की शानदार शुरुआत हो चुकी है। अबू धाबी और दुबई में शुरुआती तीन मैचों के आयोजन के बाद, अब लीग का रोमांच शारजाह पहुंच चुका है। यहां मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आमने-सामने होगी। चेन्नई जहां टूर्नामेंट का अपना दूसरा मैच खेलेगी, वहीं राजस्थान की टीम पहली बार जोर आजमाइश करेगी।

विज्ञापन


मुंबई को पहले मैच में हराने के बाद चेन्नई के हौंसले बुलंद हैं तो राजस्थान अपने स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में प्लेइंग इलेवन को लेकर चिंतित है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मैच के लिए क्या हो सकती है दोनों टीमों की संभावित एकादश।

राजस्थान रॉयल्स के संभावित एकादस

जोस बटलर और बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में राजस्थान की टीम में कई बदलाव हो सकते हैं। टीम यशस्वी जायसवाल और रॉबिन उथप्पा से ओपनिंग करवा सकती है। वहीं मध्यक्रम में संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ, डेविड मिलर, महिपाल लोमरोर, रियान पराग को खिला सकती है। गेंदबाजी में जयदेव उनादकट, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल और टॉम करन को मौका मिला सकता है। 

बल्लेबाज: यशस्वी जायसवाल, रॉबिन उथप्पा, स्टीव स्मिथ, डेविड मिलर
विकेटकीपर: संजू सैमसन 
ऑलराउंडर: महिपाल लोमरोर, रियान पराग, 
गेंदबाज: जयदेव उनादकट, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, टॉम करन 
विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित एकादश

पहला मैच जीतने के बाद सीएसके की टीम में शायद ही कोई ज्यादा बदलाव देखने को मिले। यहां एक बार फिर से शेन वॉटसन और मुरली विजय ओपनिंग करते दिख सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में अंबाती रायुडू, फाफ डुप्लेसिस, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी बने रह सकते हैं। इनके अलावा गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा, सैम करन, पीयूष चावला, दीपक चाहर, लुंगी एनगिडी को मौका मिल सकता है।

बल्लेबाज: मुरली विजय, फाफ डुप्लेसिस, शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू
विकेटकीपर: महेंद्र सिंह धोनी
ऑलराउंडर: केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, सैम करन 
गेंदबाज: दीपक चाहर, लुंगी एनगिडी, पीयूष चावला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें