जोस बटलर
- फोटो : twitter@rajasthanroyals
अबू धाबी में चेन्नई के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद बटलर धोनी की सात नंबर की सीएसके की जर्सी के साथ दिखे। अपने आदर्श और हीरो से मिले इस गिफ्ट के मिलने पर बटलर के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
बता दें कि इंग्लैंड के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने हाल ही में बताया था कि धोनी उनके आदर्श हैं और वे उनकी तरह ही बनना चाहते हैं। बटलर ने धोनी को बेहतरीन खिलाड़ी और शानदार इंसान बताया था। उन्होंने कहा था कि वे धोनी की तरह ही दबाव में भी शांत होकर खेलना चाहते हैं और टीम के लिए मैच जिताऊ पारियां खेलना चाहते हैं।