चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल का 13वां सीजन लगभग खत्म हो चुका है। टीम को अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बाकी के चारों मुकाबले बड़े नेट रनरेट के साथ जीतना पड़ेगा। इसके बाद भी टीम के लिए अगले दौर में पहुंचने के लिए किस्मत का साथ चाहिए होगा। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय है और वो अब अपने बाकी के मुकाबले जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर रहना चाहेगी। ऐसे में आज दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले में कुछ ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI