IPL 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
खिलाड़ियों के परिवार पर फैसला प्रैंचाइजी लेंगे
यूएई में खिलाड़ियों और सहायक कर्मचारियों की पृथकवास के दौरान पहले, तीसरे और छठे दिन जांच की जाएगी, इसमें निगेटिव रहने के बाद 53 दिनों तक चलने वाले टूर्नामेंट में हर पांचवें दिन उनकी जांच होगी। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के परिवार और सहयोगियों को साथ रखने का फैसला टीमों पर छोड़ दिया है, इसके लिए उन्हें भी सख्त जैव-सुरक्षित प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। परिवार को जैव-सुरक्षित माहौल से बाहर किसी से मिलने की अनुमति नहीं होगी। दूसरे खिलाड़ियों के परिवारों से मुलाकात के दौरान उन्हें समाजिक दूरी का ख्याल रखना होगा। उन्हें हमेशा मास्क लगाए रखना होगा।