बैंगलोर की टीम इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रही है। वो अपने पिछले दोनों मुकाबले जीत चुकी है, ऐसे में टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सलामी बल्लेबाजी का मोर्चा आरोन फिंच और देवदत्त पडीक्कल ही संभालेंगे। विराट कोहली, एबी डीविलियर्स मध्यक्रम को मजबूती देंगे, इसके बाद वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे और क्रिस मॉरिस को गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाना होगा। गेंदबाजी में नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, इसुरु उडाना, मोहम्मद सिराज हैं।
- बल्लेबाज: आरोन फिंच, देवदत्त पडीक्कल, विराट कोहली
- विकेटकीपर: एबी डीविलियर्स
- ऑलराउंडर: वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे और क्रिस मॉरिस
- गेंदबाज: नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, इसुरु उडाना, मोहम्मद सिराज
लगातार पांच हार से हताश और अंकतालिका में आखिरी पायदान पर चल रही पंजाब ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल इस सीजन का अपना पहला मैच खेलने को तैयार हैं। मैच से पहले उन्होंने कहा कि, 'मेरे ऊपर कोई प्रेशर नहीं है, मैं फैंस के लिए खेलूंगा, बेंच पर बैठने का बुरा लग रहा था, लेकिन वो टीम की मांग थी। पिछले सीजन के 13 मैच में 40.83 की औसत से 490 रन बना चुके गेल की जगह अफगानी स्पिनर मुजीब-उर-रहमान को बाहर किया गया है। मंदीप सिंह घायल हो गए तो उनके स्थान पर दीपक हुड्डा को मौका मिला है। प्रभसिमरन सिंह के स्थान पर स्पिनर मुरुगन अश्विन की टीम में एंट्री हुई है।
- बल्लेबाज: क्रिस गेल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, दीपक हुड्डा
- विकेटकीपर: निकोलस पूरन
- ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल
- गेंदबाज: क्रिस जॉर्डन, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह