भारत के युवा क्रिकेटरों में मुंबई के बाएं हाथ के ओपनर यशस्वी जायसवाल, भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम के कप्तान मेरठ के प्रियम गर्ग, तमिलनाडु के बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर, बंगाल के तेज गेंदबाज ईशान पोरेल, झारखंड के बायें हाथ के बल्लेबाज विराट सिंह और कर्नाटक के बल्लेबाज रोहन कदम पर फ्रेंचाइजी पैसों की बरसात कर सकती हैं। इन सभी बेस प्राइज 20 लाख रुपये है।
14 साल, 350 दिन के अफगानिस्तान के नूर अहमद सबसे युवा खिलाड़ी हैं। बाएं हाथ के चाइनामैन खिलाड़ी का बेस प्राइज 30 लाख रुपये हैं। हाल में भारत के खिलाफ अंडर-19 वनडे सीरीज में नूर ने नौ विकेट लिए थे। टीमों के कलाई के स्पिनरों के प्रति आकर्षण को देखते हुए उन्हें जल्द ही लिया जा सकता है।