फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: पिता को खोने के बावजूद खेल रहे मनदीप सिंह की कप्तान राहुल ने की तारीफ

Tue, 27 Oct 2020 01:06 PM IST
Tanuja Yadav स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
विज्ञापन
मनदीप सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन

मनदीप सिंह ने अपने पिता के निधन के दो दिन बाद ही क्रीज पर उतरकर नाबाद 66 रन की मैच विजेता पारी खेली और किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने कहा कि इस सलामी बल्लेबाज ने जो मानसिक दृढ़ता दिखाई उससे पूरी टीम प्रभावित है।

विज्ञापन



मनदीप की पारी और क्रिस गेल के अर्धशतक से पंजाब ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराकर अपनी लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। चोटिल मयंक अग्रवाल की जगह खेल रहे मनदीप के पिता का पिछले सप्ताह ही निधन हुआ था और उन्होंने वीडियो कॉल के जरिये अंतिम संस्कार में भाग लिया था।

राहुल ने मैच के बाद कहा कि ऐसे में परिवार से दूर रहना बेहद मुश्किल होता है। जैव सुरक्षित वातावरण में कोई आपका करीबी नहीं होता है। उसने (मनदीप) जो दृढ़ता दिखाई है उससे टीम के अन्य खिलाड़ी भी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि उसे जिस तरह की पारी खेली उससे हर कोई भावुक हो गया। वह मुश्किल दौर से गुजर रहा है। वह जिस तरह से क्रीज पर टिका रहा और मैच समाप्त करके लौटा उससे उसे स्वयं पर गर्व होगा, उससे उसने अपने पिता को गौरवान्वित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें