फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी समायरा को गोद मे लेकर मैदान में ही दुलार करने लगे पापा रोहित शर्मा, बीवी संग मनाया जीत का जश्न

Mon, 06 May 2019 08:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
परिवार के साथ रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कभी टीम इंडिया के मोस्ट एलिजिबल बैचलर रहे रोहित शर्मा अब अपने पारिवारिक जीवन को किस उत्साह से जी रहे हैं, इसकी बानगी रविवार रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में देखने को मिली। 2015 में गर्लफ्रेंड ऋतिका से शादी करने के बाद पिछले साल के अंत में पिता बने 'हिटमैन' की जो तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है, वो सभी के दिलों में घर कर चुकी है।
विज्ञापन

2 of 7
परिवार संग रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया के हर कोने में अपने पति को चीयर करने पहुंचने वाली ऋतिका IPL में अपनी नन्हीं बेटी समायरा के साथ लगातार मैच देखने पहुंचती रही है। 5 मई को कोलकाता के खिलाफ लीग स्टेज के आखिरी मैच में अर्धशतक जमाते ही रोहित ने बी समायरा के लिए अपना प्यार दिखाया। बैट से अपनी दुलारी को स्नेह दिया।
 
विज्ञापन

3 of 7
परिवार संग रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं 23 गेंद रहते 9 विकेट से विशाल जीत के बाद रोहित समायरा को फिल्ड के भीतर ही ले आए। मैदान पर लेटकर कभी बेटी को गोद में खिलाया तो कभी पत्नी संग सेल्फी लेते नजर आए। अब शर्मा परिवार की यह फोटोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है।
 

 

4 of 7
रोहित शर्मा की बेटी समायरा
बहरहाल यह कोई पहला मौका नहीं था जब दुनिया ने समायरा के लिए रोहित का प्यार देखा हो। मुंबई का यह कप्तान समय-समय पर अपनी बेटी के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
IPL 2019 प्लेऑफ खेलने वाली चार टीम - फोटो : अमर उजाला
अगर क्रिकेट की बात करें तो कोलकाता के हारते ही IPL 2019 के प्लेऑफ में जाने वाली चार टीम की स्थिती भी स्पष्ट हो चुकी है। मुंबई, चेन्नई और दिल्ली के 14 मुकाबलों के बाद 18-18 अंक रहे लेकिन बेहतर रन रेट के चलते मुंबई को पहला, चेन्नई को दूसरा और दिल्ली को तीसरा स्थान मिला। 
विज्ञापन

6 of 7
IPL 2019 प्लेऑफ में पहुंचने वाली चार टीम - फोटो : अमर उजाला
वहीं, हैदराबाद, कोलकाता और किंग्स इलेवन पंजाब के 14 मैचों के बाद 12-12 अंक रहे, लेकिन बेहतर रन रेट होने के चलते हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंच गया।  प्लेऑफ में हैदराबाद को बुधवार को विशाखापत्तनम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एलिमिनटेर मुकाबला खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आईपीएल 2019
पहला क्वालीफायर जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी जबकि हारने वाली टीम एलिमिनेटर के विजेता से 10 मई को दूसरे क्वालीफायर से मुकाबला खेलेगी। फाइनल 12 मई को खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें