रॉबिन उथप्पा
- फोटो : ipl
जिस स्ट्राइक रेट (85.10) से उथप्पा खेले उसकी काफी आलोचना हो रही है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी पारी में 47 गेंदों का सामना किया। इसमें उन्होंने 40 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और एक चौका शामिल था, लेकिन उन्होंने 26 डॉट गेंदें भी खेलीं। टी-20 फॉर्मेट में इतनी गेंद डॉट खेलना किसी अपराध से कम नहीं।