फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज गया मंच, निकल पड़ी 'विराट सेना', सीएसके से होगा IPL का पहला मैच

Thu, 21 Mar 2019 05:31 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आरसीबी
आईपीएल के 12वें सीजन की शुरुआत शनिवार, 23 मार्च से शुरू होने जा रही है। पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन

2 of 6
Virat kohli rcb - फोटो : file photo
इसके लिए कोहली की 'विराट सेना' निकल पड़ी है। विराट ने गुरुवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो पोस्ट की। कैप्शन में विराट ने हैशटैग #teamrcb #ipl के साथ लिखा, 'चेन्नई के लिए रवाना।'
 

 
विज्ञापन

3 of 6
rcb virat
बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम को पहले खिताब की तलाश है। टीम तीन बार फाइनल में पहुंची है लेकिन खिताब से वंचित रही है। 2009 में डेक्कन चार्जर्स, 2011 में चेन्नई सुपरकिंग्स और 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद से हार मिली थी।

4 of 6
RCB
इस बार टीम ने नौ नए खिलाड़ी शामिल किए हैं जिसमें वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर और दक्षिण अफ्रीका के हेनरी क्लासेन शामिल हैं। ब्रेंडन मैककुलम, कोरी एंडरसन, क्रिस वोक्स को रिलीज कर दिया है। क्विंटन डी कॉक मुंबई इंडियंस में और मनदीप किंग्स इलेवन में चले गए हैं। घरेलू क्रिकेटरों में अक्शदीप नाथ, गुरकीरत सिंह मान, शिवम दुबे के पास अच्छा प्रदर्शन करने का मौका है।
विज्ञापन

5 of 6
आरसीबी
पिछली बार तो टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंची थी। बल्लेबाजी में विराट और डीविलियर्स के अलावा हेटमायरऔर कोलिन डी ग्रैंडहोम से उम्मीदें होंगी। गेंदबाजी में उमेश यादव, टिम साउदी, नाथन कूल्टर नाइल, युजवेंद्र चहल और मोइन अली होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
virat kohli rcb
आरसीबी की टीम
विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, शिमरोन हेतमयर, गुरकीरत सिंह, अक्शदीप नाथ, हिम्मत सिंह, मिलिंद कुमार, देवदूत पड्डिकल, पवन नेगी, मोइन अली, कोलिन डी ग्रैंडहोम, वाशिंगटन सुंदर, मार्क्स स्टोइनिस, शिवम, प्रयास रे बर्मन, पार्थिव पटेल, हेनरिक क्लासें, युजवेंद्र चहल, कुलवंत खेजरोलिया, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, टिम साउदी, नाथन कूल्टर नाइल और नवदीप सैनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें