फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: तीन बार फाइनल में पहुंचकर भी खिताब नहीं जीत सकी विराट की RCB

Wed, 20 Mar 2019 07:59 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम को पहले खिताब की तलाश है। टीम तीन बार फाइनल में पहुंची है लेकिन खिताब से वंचित रही है। 2009 में डेक्कन चार्जर्स से 2011 में चेन्नई सुपरकिंग्स से और 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद से।

विज्ञापन


इस बार टीम ने नौ नए खिलाड़ी शामिल किए हैं जिसमें वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर और दक्षिण अफ्रीका के हेनरी क्लासेन शामिल हैं। ब्रेंडन मैककुलम, कोरी एंडरसन, क्रिस वोक्स को रिलीज कर दिया है। क्विंटन डी कॉक मुंबई इंडियंस में और मनदीप किंग्स इलेवन में चले गए हैं। घरेलू क्रिकेटरों में अक्शदीप नाथ, गुरकीरत सिंह मान, शिवम दुबे के पास अच्छा प्रदर्शन करने का मौका है।

रनमशीन कोहली के अलावा विस्फोटक एबी डीविलियर्स अकेले मैच की तस्वीर बदलने की क्षमता रखते हैं। कोच गैरी कर्स्टन काफी अनुभवी हैं और विराट के साथ यह मिलकर वह टीम की तकदीर बदल सकते हैं।
विज्ञापन


पिछली बार तो टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंची थी। बल्लेबाजी में विराट और डीविलियर्स के अलावा हेटमायरऔर कोलिन डी ग्रैंडहोम से उम्मीदें होंगी। गेंदबाजी में उमेश यादव, टिम साउदी, नाथन कूल्टर नाइल, युजवेंद्र चहल और मोइन अली होंगे। 

साल दर साल प्रदर्शन 

विराट कोहली - फोटो : IPL official web
टीम : विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, शिमरोन हेतमयर, गुरकीरत सिंह, अक्शदीप नाथ, हिम्मत सिंह, मिलिंद कुमार, देवदूत पड्डिकल, पवन नेगी, मोइन अली, कोलिन डी ग्रैंडहोम, वाशिंगटन सुंदर, मार्क्स स्टोइनिस, शिवम, प्रयास रे बर्मन, पार्थिव पटेल, हेनरिक क्लासें, युजवेंद्र चहल, कुलवंत खेजरोलिया, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, टिम साउदी, नाथन कूल्टर नाइल और नवदीप सैनी।
 
साल दर साल प्रदर्शन 
2008 : लीग दौर, 2009 : उपविजेता, 2010 : प्लेआफ, 2011 : उपविजेता, 2012 : लीग दौर, 2013 : लीग दौर, 2014 : लीग दौर, 2015 : प्लेआफ, 2016 : उपविजेता, 2017 : लीग दौर, 2018 : लीग दौर। 

आरसीबी में कप्तान के तौर पर विराट का प्रदर्शन 
मैच     जीत    हार    टाई     बेनतीजा         जीत प्रतिशत
96  44 47 02 03 48.38

04: शतक लगा चुके हैं अब तक आईपीएल में आरसीबी कप्तान विराट कोहली 
263 : रन बनाए थे आरसीबी ने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ जो उसका अधिकतम स्कोर है
49: रन पर आउट हो गई थी टीम 2017 सीजन में कोलकाता के खिलाफ महज 9.4 ओवरों में 
विज्ञापन

इन बल्लेबाजों पर निगाह 

RCB
नाम             मैच    रन    औसत
विराट कोहली   163        4948     38.36
एबी डीविलियर्स 141    3953    39.53
कोलिन डी ग्रैंडहोम    21     257     19.77


इन गेंदबाजों पर रहेगा जिम्मा 
 
    नाम        मैच         विकेट    इकॉनोमी रेट
 उमेश यादव    108    111    8.32
युजवेंद्र चहल     70    82    7.77
टिम साउदी    37    27    8.45  
 


हेटमायर दिखा सकते हैं कमाल 
वेस्ट इंडीज के युवा बल्लेबाज शिमरोन हेटमयर के रूप में आरसीबी के पास बेहद प्रतिभाशाली बल्लेबाज है। जो अपने पहले ही सीजन में कमाल दिखा सकते हैं। उन्हें ब्रायन लारा के बाद विंडीज के सामने आए चुनींदा प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में शुमार किया जा रहा है। भारत ने हेटमायरने पांच मैचों में 259 रन बनाए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें