फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आज हारे तो सब कुछ खो देंगे विराट कोहली, दर्ज हो जाएगा शर्मनाक रिकॉर्ड

Sun, 07 Apr 2019 02:50 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली
इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन का रोमांच जारी है। आज यानी रविवार को पहला मुकाबला बैंगलोर और दिल्ली के बीच होगा। अंक तालिका में सबसे आखिरी पायदान पर चल रही विराट सेना के लिए यह मुकाबला 'करो या मरो' का होगा क्योंकि अगर आज हारे तो सबकुछ खत्म।
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली - फोटो : पीटीआई
अगर विराट कोहली की अगुवाई वाली यह टीम बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला मुकाबला भी गंवा देती है तो वह लगातार शुरुआती छह मैच हारने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। इससे पहले 2013 में दिल्ली लगातार छह मैच में हार झेल चुकी है। 
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया
यहां से कोहली की टीम के पास टूर्नामेंट में वापसी करना लगभग नामुमकिन हो जाएगा। इस सीजन में लगातार पांच मैच हारते ही बैंगलोर ने हैदराबाद (डेक्कन चार्जर्स) और मुंबई की बराबरी कर ली है। डेक्कन ने 2012 में अपने शुरुआती पांच गंवाए थे तो मुंबई के साथ ऐसा 2014 में हुआ था।
विज्ञापन

4 of 4
मुंबई इंडियंस
मुंबई ने 2014 में शुरुआती पांच मैच गंवाने के बाद प्ले-ऑफ में पहुंचकर हर किसी को चौंका दिया था। हालांकि इसके बाद उसका सफर खत्म हो गया। ऐसे में टीम इंडिया को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले विराट कोहली के सामने भी इंडियन टी-20 लीग में अपनी टीम को सम्मानजक स्तर पर लाने का दबाव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें