विराट कोहली, आईपीएल
बेंगलुरू के एमए चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में 14वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की दूसरी गेंद पर विराट ने एक रन चुराते हुए यह कमाल किया। विराट ने 5000 रन बनाने के लिए 165 मैचों का सहारा लिया। विराट से आगे चेन्नई के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना हैं। वह इंडियन टी-20 लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 5034 रन हैं।