फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली ने मैच रेफरी के कमरे में घुसकर दी गालियां! हार के बाद लग रहे गंभीर आरोप

Sat, 30 Mar 2019 08:33 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
अभी अश्विन का मांकड़िंग विवाद ठंडा भी नहीं पड़ा था कि इंडियन टी-20 लीग का एक और मैच गलत वजहों से चर्चा में आ चुका है। गुरुवार रात बैंगलोर और मुंबई की टीम आमने-सामने थी। उम्मीद के मुताबिक ही मैच बेहद रोमांचक रहा। आखिरी गेंद तक चला, लेकिन खत्म विवाद के साथ हुआ।
विज्ञापन

2 of 6
लसिथ मलिंगा - फोटो : सोशल मीडिया
आखिरी गेंद में बैंगलोर को जीत के लिए सात रन की दरकार थी। यह ओवर फेंक रहे थे लसिथ मलिंगा। उनकी आखिरी गेंद नो-बॉल थी, लेकिन अंपायर एस रवि ने इसे नो-बॉल नहीं दिया। नतीजतन बैंगलोर को यह मैच गंवाना पड़ा। अब खबरें हैं कि 6 रन से हारने के बाद बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली मैच रैफरी के कमरे में घुसे और रेफरी को गालियां दी।
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स नाऊ की माने तो मैच की प्रेजेंटेशन सेरेमनी पूरा होते ही कोहली मैच रैफरी मनु नायर के कमरे में गए और खराब अंपायरिंग को लेकर गालियां दीं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आचार संहिता तोड़ने के अपराध में अगर उन्हें सजा भी मिलती है तो वे इसकी परवाह नहीं करते।

4 of 6
विराट कोहली
इस बात का पता तब चला जब ब्रॉडकास्टर ने इसे बड़े परदे पर दिखाया जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में अपनी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली
यह भी पता चला है कि कोहली ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और मैच रेफरी मनु नय्यर को यह कहते हुए कमरे से बाहर निकले कि अगर उन्हें आचार संहिता के उल्लंघन के लिए दंडित किया जाता है तो उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहित शर्मा ने भी अंपायर्स को इस गलत फैसले के लिए खरी-खरी सुनाई। रोहित की माने तो तकनीक उपलब्ध होने के बावजूद ऐसी गलतियां खेल के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं हैं। उन्होंने कहा की ईमानदारी से कहूं तो मुझे बस मैदान से बाहर जाने के बाद पता चला कि यह एक नो-बॉल थी। रोहित ने कहा कि इस तरह की गलतियां खेल के लिए ठीक नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें