फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: लगातार छठी हार के बाद निराशा से भरे कप्तान कोहली ने आखिर क्या कहा?

Sun, 07 Apr 2019 09:15 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लगातार छह मैचों में हार से आहत बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली के हाथों मिली पराजय के बाद कहा कि उनकी टीम फिर से मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रही और हार के लिए हर दिन बहाना नहीं बनाया जा सकता। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : पीटीआई
बैंगलोर ने आठ विकेट पर 149 रन बनाए, लेकिन वह इसका बचाव नहीं कर पाया और दिल्ली ने चार विकेट से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन

3 of 5
कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘हम सोच रहे थे कि 160 का स्कोर प्रतिस्पर्धी होगा, लेकिन हम नियमित अंतराल में विकेट गंवाते रहे और इसलिए मैं आखिर तक क्रीज पर बने रहना चाहता था। यहां तक कि 150 रन के स्कोर पर भी अगर हमने मौकों का फायदा उठाया होता तो उनके लिए मुश्किल हो सकती थी। हमें इन मौकों का फायदा उठाने की जरूरत है, हर दिन बहाना नहीं बनाया जा सकता।’ 

4 of 5
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, ‘हम मैच वाले दिन कभी अच्छा खेल नहीं दिखा पाए। इस सत्र में आरसीबी की यही कहानी है।‘ कोहली ने 33 गेंदों पर 41 रन बनाए और उन्होंने कहा कि उनके पास इस तरह की पारी खेलने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट-एबी - फोटो : social media
उन्होंने कहा, ‘इस विकेट पर बल्लेबाजी करना मुश्किल था। जब एबी डीविलियर्स आउट हुआ तो मुझे पारी संवारनी पड़ी। स्टोइनिस भी अच्छा खेल रहा था और अक्षदीप भी। जब एक सीनियर खिलाड़ी आउट होता है तो दूसरे सीनियर को पारी संवारनी होती है। मैं उस चरण में आउट होकर खुश नहीं था। अगर मैं टिका रहता तो टीम के लिए 25-30 रन और बना सकता है। मुझे लगता है कि 160 रन अच्छा स्कोर होता।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें